Billiard एक बहुत ही रोमांचक एप्प है जिसके द्वारा आप अकेले या अपने दोस्तों के साथ पूल खेलने का लुत्फ़ उठा सकते हैं। क्या आप एक ऐसी ही एप्प की खोज में थे, जो आपके किसी भी दिन की रात को शनिवार की मज़ेदार रात में बदल दें? अगर हाँ, तो यह एप्प आप के लिए बिलकुल सही है।
Billiard को खेलना बहुत ही आसान है, क्योंकि यह एप्प पारम्परिक खेल के नियमों का पालन करती है और साथ ही साथ आपको आपके स्मार्टफोन से खेलने देती है। खेलने के लिए पहले, आप जहाँ चाहें वहाँ स्क्रीन पर अपनी उंगलियों को स्लाइड करके 'क्यू' को रखने का स्थान निर्धारित कर सकते हैं। इसके बाद, आपको इसके प्रभाव की गति निर्धारित करनी होगी। अंत में आप अपने अनुमान सही होने की कामना कर, अपने स्कोरबोर्ड को बढ़ते हुए देख सकते हैं।
Billiard से आप अपने दोस्तों के विरुद्ध भी खेल सकते हैं। आप इसके साथ-साथ यह भी निर्धारित कर सकते हैं कि आप खिलाड़ी नंबर १ या २ में से कौन सा खिलाड़ी बनना चाहते हैं। इस खेल के ३ अलग मोड्स हैं: ईज़ी, मीडियम व डिफिकल्ट। यहीं नहीं, आप इस एप्प के फीचर्स अपनी पसंद अनुसार भी बदल सकते हैं। जैसे, अगर आप चाहें तो आप अपनी गेंद के प्रक्षेप पथ का अनुसरण कर सकते हैं।
Billiard एक बहुत ही मज़ेदार खेल है जिसके द्वारा आप अपने स्मार्टफोन पर ही पूल खेल सकते हैं। आप इसे अकेले या अपने दोस्तों के साथ खेल कर इसका भरपूर आनंद उठाएं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Billiard के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी